Click to Subscribe!

राजस्व संबंधी मामले की समीक्षा के लिए प्रमंडल स्तरीय हुई बैठक


बक्सर पत्रिका :- आज दिनांक 11 जून 2024 को आयुक्त, पटना प्रमंडल पटना की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामले पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा भाग लिया गया।


विज्ञापन


      दाखिल खारिज के वैसे लंबित मामले जो समय सीमा के उपरांत भी लंबित हैं, के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आवेदक के पक्ष को सुने बगैर किसी भी दाखिल खारिज आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाएगा।परिमार्जन के वैसे मामले जो बहुल्य संख्या में लंबित हैं उसका विभागीय नियमानुसार त्वरित गति से ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन