Click to Subscribe!

आदित्य ने आईआईटी मेंस में अर्जित की सफलता, किए 99.1 स्कोर


बक्सर पत्रिका :- देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के क्षेत्र में आईआईटी सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है जिसमें दाखिला हेतु प्रतिवर्ष परीक्षा आयोजित होते है। इस वर्ष के आईआईटी मेंस का परिणाम विगत 6 फरवरी को घोषित हुए जिसमें जिले के डुमरांव शहर के तिवारी टोला निवासी आदित्य बाला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99.1085147 स्कोर प्राप्त किया है। आदित्य को फिजिक्स में 99.18, केमिस्ट्री में 99.78 और गणित के 95.64 स्कोर मिले है। आदित्य तिवारी टोला निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरेश चन्द्र त्रिपाठी के चारों पुत्रों में सबसे छोटा है। 

      आईआईटी मेंस का परीक्षा परिणाम सुनते ही आदित्य के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आदित्य के भाई आशुतोष त्रिपाठी और अविनाश त्रिपाठी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि बाला बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बहुत समर्पित रहा है और वह स्वाध्याय के सहारे अपनी पढ़ाई करने पर जोर देता रहा है। आदित्य से हुई फोन वार्ता में उसने बताया कि मेरे इस परिणाम में मेरे परिवार जनों का बहुत योगदान है। यह परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित हुई थी। आईआईटी एडवांस की परीक्षा 4 जून को आयोजित होने वाली है जिसमें सफलता प्राप्त करने की मेरी कोशिश रहेगी।