बक्सर पत्रिका :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिन रविवार को बक्सर जिला के चारो विधान सभा में रामायण के सुंदर कांड पाठ का विधिवत आयोजन किया गया। इस आयोजन में हर क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि बिहार प्रभारी माननीय विधायक अजेश यादव एवम सह प्रभारी अभिनव राय के मार्गदर्शन मे पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और आम जनता से कहा कि इन्हीं सिद्धांतो पर चलकर भगवान राम के आदर्शों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से दिल्ली में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अक्षरशः लागू करने का प्रयत्न किया जा रहा है। कोई भूखा न सोए, सभी लोगों का अपना घर हो, सबका बच्चा एक ही साथ पढ़े वो चाहे अमीर का हो या गरीब का, हर हाथ को काम मिले, सबको पीने का शुद्ध पानी मुफ्त में मिले, सबको मुफ्त में बिजली 24 घंटे मिले, सभी बुजुर्गों को सम्मान मिले, सभी बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा, सभी महिलाओं को सुरक्षा, अच्छा स्वास्थ्य सुविधा हो और सभी लोगों में भाईचारा स्थापित हो। ऐसा लगता है कि अगर इन सिद्धांतों पर चला गया तो ये दुनिया का सबसे सुपर मॉडल होगा और हमारा देश दुनिया का सबसे नम्बर वन देश होगा। दूसरे शब्दों में कहा जाय तो फिर से देश और दुनिया में रामराज आएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन धर्म राज सिंह, गोबिंद यादव, रमेश वर्मा, रवि यादव, राहुल आदि मौजूद रहे।

