बक्सर पत्रिका :- आज दिन रविवार को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी कर दिया गया है। राज्य में 82.91 प्रतिशत रिजल्ट आया है। वही बक्सर जिले चौसा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सगरा के सत्यम शिवांश ने 482 अंक प्राप्त कर जिलेभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और राज्य में सातवें स्थान पर है। इसके साथ ही सिकरौल जलीलपुर पवन कुमार ने 475 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चकनी हथिलपुर की रिया कुमारी ने 473 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
| विज्ञापन |
जिले में प्रथम अंक लाने वाले चौसा प्रखंड के डिहरा गांव के राजेश राम और प्रतिमा कुमारी के पुत्र है। सत्यम के पिता पूर्व में शिक्षक थे और माँ गृहिणी है। वही बहन साक्षी 11 वीं की छात्रा है। सत्यम शिवांश ने बातचीत के दौरान कहा की सफलता का श्रेय हमारे माता पिता के अलावा सगरा हाई स्कूल के शिक्षक और कोचिंग के शिक्षक का मार्गदर्शन रहा है। वही सत्यम ने कहा की आगे हम सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते है।
| विज्ञापन |