बक्सर पत्रिका :- शुक्रवार के दिन डुमरांव नगर के राज उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्व चंद्रकांत सिंह और डुमरांव के फुटबॉल उस्ताद इसराइल के स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल कप पटना और प्रयागराज के बीच खेला गया। इस मैच में उद्घाटनकर्ता के रूप में स्व चंद्रकांत सिंह की पत्नी कनक सिंह, नंदजी सिंह, विनोद वर्मा उपस्थित रहे। मैच के अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय गान गायन के साथ मैच का शुभारंभ किया।
मैच के प्रथम हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में पटना टीम की तरफ से तीन गोल किए गए। इस तरह इस कप को पटना ने 3-0 से जीत लिया। मैच में मुख्य रेफरी के रूप में राज्य स्तरीय रेफरी संतोष कुमार पाण्डेय और सहायक रेफरी के रूप में डब्लू कुमार और पिंटू सिंह मौजूद रहे। मैच में कॉमेंटेटर के रूप में इस्लाम अंसारी और मनोज कुमार उपस्थित रहे। इस कप का आयोजन इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया।


