Click to Subscribe!

रद्द ट्रेनों को चालू करवाने के लिए चल रहा हस्ताक्षर अभियान


बक्सर पत्रिका / डुमरांव :- कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को पुनः चालू करवाने के लिए रेल यात्री कल्याण समिति हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। रविवार के दिन बैठका करते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई। जनता से हस्ताक्षर करवाने के बाद इसको रेलवे के उच्चाधिकारियों सहित केन्द्रीय मंत्री तक पहुंचाने की बात की गई। संस्था के कोषाध्यक्ष अखिलेश केसरी ने कहा कि ट्रेनों के बंद होने से आम लोगों को काफी समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार के आंखों के सामने लगे पर्दे को हटाने का कार्य किया जाएगा। 




    बैठक के दौरान अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिव परशुराम प्रसाद, कोषाध्यक्ष अखिलेश केसरी सहित पप्पू तिवारी, छोटे सिंह, शिवजी तिवारी, कन्हैया चंद आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद सभी लोगों ने स्टेशन प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा जिसमें पेय जल सुविधा, सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, यात्री शेड बढ़ाने की मांग की गई।