बक्सर पत्रिका / बक्सर :- फरवरी माह की 21 तारीख को लोदी रोड दिल्ली में जिले के मशहूर चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम को सम्मान मिलने वाला है। विश्व मानवाधिकार संगठन द्वारा दिल्ली के लोदी रोड स्थित दी इंडिया इंटरनेशनल हॉल में सेमिनार का आयोजन होना है जिसमें देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, विश्व की नामचीन हस्तियां, अम्बेसडर, क्रिकेटर व भारत सरकार के मन्त्री भी उपस्थित रहेंगे। जिले के चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम ने कोरोना काल मे गरीबों, असहायों, विधवाओं के अलावे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गरीब व दलित की बस्तियों में राशन, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया था।
इन्हीं कार्यों को देखते हुए संस्था डॉ दिलशाद को सम्मानित करने जा रही है। इस दौरान डॉ दिलशाद को मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए खुद डॉ दिलशाद ने कहा कि ऐसा सम्मान मिलना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। इससे हमारा मनोबल और ऊँचा होगा और आगे भी और बढ़ चढ़कर हम समाज के लिए कार्य करेंगे।

