बक्सर पत्रिका :- आईसा बक्सर जिला कमेटी की बैठक चीनी मिल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आईसा के राज्य सचिव सबीर कुमार उपस्थित थे। संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से बात-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बक्सर आइसा जिला का दूसरा जिला सम्मेलन आगामी 6 मई को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी साथियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित की गई। निर्णय लिया गया कि गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचकर छात्रों-नौजवानों को संगठन से जोड़ा जाए और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए। शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों पर संगठन संघर्ष को और तेज किया जाये। इस बैठक में जिला अध्यक्ष अनुप शर्मा, आइसा बक्सर नगर सचिव अंकित सिद्धार्थ, नगर अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, अजीत कुमार, भाकपा माले नगर सचिव ओम प्रकाश सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |