Click to Subscribe!

राहगीरों के लिए अस्थाई बसेरा का हुआ उद्घाटन


बक्सर पत्रिका :- हर साल स्थानीय नगर परिषद द्वारा नगर में अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था करवाई जाती है। इस साल भी नगर परिषद डुमरांव द्वारा रेलवे स्टेशन के करीब रैन बसेरा बनाया गया है जिसका उद्घाटन शुक्रवार की शाम को हुआ। उद्घाटन चेयरमैन सुनीता गुप्ता और एसडीएम कुमार पंकज द्वारा सम्मिलित रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान रैन बसेरा के मुख्य द्वारा को गुब्बारों से सजा दिया गया था। उद्घाटन के दौरान उप चेयरमैन विकास ठाकुर, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित कुमार, कुमारी रश्मि, विजय सिन्हा, धीरज मिश्रा, भीम मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, आशीष राय, सुशांत गुप्ता सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।