बक्सर पत्रिका :- शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला दिन बुधवार को मगध और पूर्वांचल के बीच खेला गया। आज के मैच में उद्घाटनकर्ता के रूप में नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजेश कुमार, डॉ शैलेश श्रीवास्तव एवं डॉ आनंद पाण्डेय मौजूद रहे। मैच का टॉस मनोज कुमार द्वारा करवाया गया। आगत अतिथियों ने दोनों टीमों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्र गान गायन के साथ मैच का शुरुआत करवाया।
मगध की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बल्लेबाजी करते हुए मगध ने निर्धारित 21 ओवरों में कुल नौ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। मगध की तरफ से हर्ष गिरी ने सर्वाधिक धुंआधार 61 रन महज 32 गेंद में बनाए। पूर्वांचल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश, आदित्य, प्रभात और अमन ने 2-2 विकेट और दीपक ने एक विकेट चटकाए।
161 रनों का पीछा करने उतरी पूर्वांचल की टीम ने 21 ओवर खेलते हुए नौ विकेट गंवा कर महज 132 रन ही बना पाई। पूर्वांचल की तरफ से आलोक ने अधिकतम 39 रन बनाया। मगध की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम सुजीत ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह से पहले सेमीफाइनल मुकाबले को मगध ने 29 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल से पूल बी का मुकाबला शुरू होने वाला है। पुल बी का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और रांची के बीच खेला जाना है।
आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मगध टीम के शिवम सुजीत को फूलन सिंह द्वारा दिया गया। मैच में कमेंट्रेटर के रूप में मनोज कुमार और अजितेश कुमार मौजूद रहे। स्कोरर की भूमिका चेतन ने अदा की। मैच में अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और राजीव कमल मिश्रा उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |