बक्सर पत्रिका :- भारतीय जनता पार्टी डुमराव नगर के द्वारा नगर स्थित श्री राजराजेश्वरी मंदिर के प्रांगण में आज दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा आम के फलदार वृक्ष का रोपण किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष निहार रंजन ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यपद्धति और उसके इतिहास के बारे में बताया कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के पुराने निष्ठावान व संकल्पित कार्यकर्ताओं ने किस तरह पार्टी को खड़ा किया और एक मजबूत नींव तैयार किया और उसी नींव के बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापित परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उनके दरवाजे पर पार्टी का झंडा लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ, सोनू राय, राजू केसरी, सुनीता राय, प्रमिला पांडे, पवन जायसवाल, अंजू शर्मा, विजय कुमार, विष्णु शंकर सोनी, प्रेम कुमार, अवधेश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता रहें।

