बक्सर पत्रिका :- डुमरांव नगर के समाजसेवी स्व द्वारिका प्रसाद केसरी की 23 वीं पुण्यतिथि सफाखाना रोड स्थित मुसहर टोली में मनाई गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय केसरी को गरीबों का मसीहा बताया।कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती मीरा देवी पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद डुमरांव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वही उनके पुत्र अखिलेश केसरी के द्वारा 151 बच्चों को स्कूल बैग, कट्टर पेंसिल, पेन, रबर , कॉपी आदि पठन पठान की सामग्री दी गई। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद केसरी स्मृति संस्थान के द्वारा की गई। मौके पर कृष्ण कुमार केसरी, विनोद केसरी, जितेंद्र कुमार, प्रदीप शरण, प्रमोद कुमार पाठक, जीतन यादव , विकास कुमार पाठक, मोहन गुप्ता, सोनू मिश्रा, वीरेंद्र यादव, राकेश कुमार, राजेंद्र केसरी, उज्जवल ठाकुर, कृष्ण रजक , दीनदयाल प्रसाद, राधेश्याम तिवारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
| विज्ञापन |