Click to Subscribe!

भाकपा माले ने पर्यावरण बचाने के नारे के साथ किया प्रदर्शन


बक्सर पत्रिका :- ​बक्सर जिला भाकपा माले कमिटी ने मोदी सरकार द्वारा पर्यावरण को लगातार बर्बाद किए जाने के खिलाफ आज 28 दिसंबर 2025 को देशव्यापी विरोध के तहत बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक पर आंदोलन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर्वतमाला के खिलाफ आए फैसले के बाद पूरे देश में पर्यावरण के सवाल पर बहस तेज हो गई है। पर्यावरण से जुड़े स्थानीय मुद्दे - जैसे, सोन नदी बचाने का सवाल आदि को लेकर भी पुरजोर तरीके से आवाज उठाई गई। ​इस आंदोलन में इटाढी के सचिव जगनारायण शर्मा, बक्सर नगर के सचिव ओम जी, इनौस के जिला संयोजक राजदेव सिंह, नासिर हसन, आइसा नगर सचिव अंकित सिद्धार्थ, ऐपवा की संध्या पाल, जिला कमिटी सदस्य जितेंद्र राम, राजाराम जी, माले नेता धर्मेंद्र यादव और अजय पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


विज्ञापन


      साथ ही कार्यक्रम में आइसा, आरवाईए और ऐपवा के कार्यकर्ताओं सहित पर्यावरण आंदोलन से जुड़े लोगों और आम जनता ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। वक्ताओं ने कहा कि यद्यपि देशव्यापी विरोध के कारण मोदी सरकार अरावली के सवाल पर पीछे हटी है, लेकिन पर्यावरण पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन