Click to Subscribe!

विद्यालय ने विद्यार्थियों को कराया चिड़ियाघर और संग्रहालय का परिभ्रमण


बक्सर पत्रिका :- यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा संचालित डॉल्फिन पब्लिक स्कूल नया भोजपुर के लगभग 10 शिक्षकों और 60 विद्यार्थियों ने पटना चिड़ियाघर और बिहार संग्रहालय का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को इतिहास, संस्कृति और प्रकृति के बारे में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जो मुख्यमंत्री के शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के निर्देशों के अनुरूप है। विद्यार्थियों ने पटना चिड़ियाघर में विभिन्न वन्यजीवों, जैसे बाघ, हाथी और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। बिहार संग्रहालय में उन्होंने प्राचीन कलाकृतियों, हड़प्पा सभ्यता, मौर्य काल, मुगल काल और बिहार के समृद्ध इतिहास को निकट से देखा। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा, "यह यात्रा विद्यार्थियों को पुस्तकों से बाहर निकलकर सीखने का अवसर प्रदान करती है, जिससे उनकी जिज्ञासा बढ़ती है और वे बेहतर नागरिक बनते हैं।"


विज्ञापन


      स्कूल के निदेशक तारिक अख्तर ने कहा कि विद्यार्थियों को भ्रमण करना चाहिए ताकि वे अपने इतिहास, कला और संस्कृति के बारे में जान सकें। वहीं उप प्रधानाध्यापक नासिर जमाल, तबरेज अहसन व अन्य शिक्षकों का कहना है कि भ्रमण कराना एक उत्कृष्ट पहल है, जिससे विद्यार्थियों में रटने के बजाय समझने की प्रवृत्ति बढ़ती है।

विज्ञापन