बक्सर पत्रिका :- डुमरांव शहर के हरी जी के हाता निवासी अभिषेक तिवारी का चयन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है। अभिषेक का पैतृक निवास ग्राम आथर है जिनके पिता श्याम नारायण तिवारी उर्फ सुमन जी है। इनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने पूरे बिहार में 55 रैंक प्राप्त किया है।
वर्तमान में अभिषेक बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर से मृदा विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा इंस्पायर फेलोशिप प्रदान की गई है। इस फेलोशिप के तहत उन्हें प्रति माह 42,000 रुपये के साथ एचआरए की धनराशि भी प्राप्त होगी। अभिषेक ने अपनी स्नातकोत्तर की शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से मृदा विज्ञान में की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए हैं। अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार और डुमरांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर युवा वर्ग को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने किसानों के हित में काम करने और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया है।
| विज्ञापन |