Click to Subscribe!

जश्न-ए-टैगोर कार्यक्रम का हुआ समापन


बक्सर पत्रिका / डुमरांव :- गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के 161वें जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया। आज इसके समापन समारोह में डुमरांव के वर्तमान विधायक डॉ अजीत सिंह कुशवाहा शामिल हुए। यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जश्न ए टैगोर का आज समापन हो गया। विधायक डॉ अजीत कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ अजीत कुशवाहा द्वारा भाग लेने वाले सैकड़ों छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को संबोधन करते हुए कहा की इस तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से समाज में कला एवं संस्कृति का बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर अजीत कुशवाहा ने कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर के राष्ट्रवाद को समझना पड़ेगा। इनकी विचारधारा का सम्मान ही असल राष्ट्रवाद है। उन्होंने बच्चों के हुनर को सराहा और कहा की इस तरह का आयोजन बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होता है। डॉ अजीत कुशवाहा ने यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रकार के आयोजन के लिए सराहा और कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनोखा है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है और कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरपर्सन फरहत नाज़ ने विधायक अजीत कुशवाहा के द्वारा निमंत्रण को स्वीकृत और अपना समय निकाल कर आने के लिए धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य बक्सर में विज्ञान को बढ़ावा देना है । कला एवम संस्कृति में आज भी हमारा ज़िला बहुत पिछड़ा हुआ है इसलिए हमने इस तरह का आयोजन किया। 



        डॉलफिन पब्लिक स्कूल के निदेशक तारिक अख्तर ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मुन्ना जी ने तुलसी के पौधे से विधायक का स्वागत किया। डॉ एस के सैनी ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ एस के सैनी, दीपक यादव, रशीद अहसन, अम्मार खान, कुंदन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सूरज सिंह, नेहाल खान, तबरेज अहसन खान, जीशान अहसन, अजहर, प्रवेज खान, फैजान अहसन एवं शिक्षिका में सफिया खान ,रानी गुप्ता, सोनी पाण्डेय, अम्पू यादव,सालेहा खातून उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीण मौजूद थे।