बक्सर पत्रिका :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2024 इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम आज दिन बुधवार को दोपहर दो बजे घोषित होने वाला है। छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार इंटर रिजल्ट, बिहार दिवस यानी 22 मार्च 2024 को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा सकता है।
बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली है। आपको बता दें कि इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री और बीएसईबी बोर्ड के सीनियर ऑफिसर मौजूद रहेंगे।