Click to Subscribe!

कंबल वितरण के साथ मनाया गया मानविजय सिंह का जन्मदिन



बक्सर पत्रिका :- आज दिन रविवार को डुमरांव के नगर पंचित मां काली आश्रम के प्रांगण में राज परिवार के सदस्य श्री मान विजय सिंह का जन्मदिन मंदिर कमिटी के द्वारा मनाया गया। इस मौके पर 501 गरीब लोगों को कंबल वितरित किया गया। मौके पर डॉ बीरेंद्र राम, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, रामनाथ तिवारी, नंदजी सिंह, विनोद वर्मा, मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। आगत सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल वितरण से पूर्व मनोज कुमार सिंह ने केक काटा और उपस्थित सभी लोगों को केक खिलाया गया।



        डॉ शैलेश ने अपने संबोधन के माध्यम से मान विजय सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए मंदिर कमिटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की भी सराहना की। डॉ बीरेंद्र राम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज के गरीब लोगों को काफी संबल प्राप्त होता है। अगर समाज के सक्षम लोग ऐसे ही करके थोड़ी थोड़ी मदद करे तो गरीब असहायों का जीवन परिवर्तित हो सकता है। 



       इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर कमिटी के अध्यक्ष भगवान जी वर्मा ने की, वहीं संचालन संयुक्त रूप से बंधन वर्मा और सोनू राय ने की। मौके पर धीरज मिश्रा, विनय सिंह, सुजीत कुमार, अमित कुमार, संतोष गुप्ता, रोहित केसरी आदि मौजूद रहे।