बक्सर पत्रिका / डुमरांव :- आज दिन गुरुवार को नगर के बड़ा बाग अवस्थित अपने निजी कार्यालय में डुमराँव राज के शिवांग विजय सिंह ने प्रेस वार्ता की। वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर में धड़ल्ले से लग रहे स्मार्ट मीटर एवं उनमें व्याप्त खामियों को लेकर था। अपने वक्तव्य में श्री सिंह ने कहा कि आजकल शहर में पुराने बिजली मीटर के बदलकर नया मीटर लगाने की कवायद बिजलीं विभाग द्वारा जोरो शोर से चल रही है। विभाग के द्वारा ऐसा कहा जा है कि यह मीटर लगाना न केवल अनिवार्य है बल्कि जो उपभोक्ता इस मीटर को लगाने का विरोध करेंगे उनका विद्युत विक्षेद करने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे में विभाग का यह फैसला न केवल जन हितों का विरोधी है बल्कि गरीब तबके के साथ एक भद्दा मजाक है। आगे श्री सिंह ने कहा कि उनके पास कई ऐसे उपभोक्ता भी शिकायत लेकर पहुंचे हैं कि पहले के मीटर के अनुसार जहां उनका बिजलीं बिल उनके बजट में होता था वहीं स्मार्ट मीटर लग जाने से बिल में डेढ़ गुना का अंतर आने लगा है। इसकी शिकायत करने पर बिजलीं विभाग उदासीन रवैया अपना रहा है। उन्होंने आगे बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में आने वाली दिक्कतों को जल्द से दुरुस्त किया जाए और लोगों का समस्याओं का शिघ्र निष्पादन किया जाए अन्यथा डुमराँव व्यापक आंदोलन की राह पर जाने पर मजबूर हो जाएगा।
