Click to Subscribe!

अम्बेडकर जयंती पर भाकपा माले ने निकाला सद्भावना एकजुटता मार्च


बक्सर पत्रिका :- भाकपा माले ने डुमरांव नगर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सद्भावना एकजुटता मार्च निकाला और बिहारशरीफ व सासाराम सहित बिहार में रामनवमी उत्सव पर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई की मांग की और शांति भाईचारा कायम करने की अपील की। जुलूस की शुरुआत बाबा साहेब के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित करके शुरू किया गया। स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने बारी बारी से बाबा साहेब को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।



        जुलूस का नेतृत्व पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह बक्सर जिला सचिव का नवीन कुमार, माले के राज्य कमिटी नेता सह डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह, डुमरांव सचिव सुकर राम , माले नेता कन्हैया पासवान ने किया। विदित हो कि सांप्रदायिक उन्माद व हिंसा के खिलाफ सद्भावना -एकजुटता अभियान (11-14 अप्रैल 2023) के तहत 11 अप्रैल को महान सामाजिक -शैक्षिक सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते हुए अभियान की शुरुआत की गई थी। 

      आज जुलूस में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे सहित निम्न नारे लगाए गए - बिहारशरीफ व सासाराम के साम्प्रदायिक हिंसा में स्थानीय भाजपा विधायक, पूर्व विधायक और सांसद की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच करो, साम्प्रदायिक हिंसा के दोषी संघ-भाजपा के तमाम अपराधियों को गिरफ्तार करो, अफ़वाह पर रोक लगाओ, बिहारशरीफ और सासाराम साम्प्रदायिक हिंसा में डीएम-एसपी की भूमिका की जांच कराओ, साम्प्रदायिक हमले के शिकार मुस्लिम सम्प्रदाय पर दमन बन्द करो, साम्प्रदायिक हमले में लूट लिए गए तमाम दुकानदारों, मृतक, घायलों व पीड़ितो को मुआवजा दो, मदरसा के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करो, मदरसा, सोगरा कॉलेज और मस्जिद के पुनरूद्धार की जिम्मेवारी राज्य सरकार को लेनी होगी, बिहार शरीफ सांप्रदायिक हिंसा के जिम्मेवार बजरंगदल के अपराधियों को गिरफ्तार करो, बजरंगदल को प्रतिबंधित करो।


         जुलूस की शुरुआत नगर के दक्षिण टोला से हुई, जो कि ठठेरी बाजार राज गढ़ गोला रोड होते हुए स्टेशन रोड से महरौरा मोड़ स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा के यहां जाकर समाप्त हुई। जुलूस के दौरान जिला सचिव कॉम नवीन कुमार और स्थानीय विधायक डॉ अजीत कुशवाहा भी मौजूद रहे।

      जुलूस की शुरुआत से पहले माले विधायक डॉ अजीत कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा द्वारा सांप्रदायिक उन्माद उत्पात फैलाने की राजनीति के खिलाफ भाकपा माले द्वारा सद्भावना एकजुटता जुलूस निकाला जा रहा है। भाजपा और आरएसएस देश में मनुवाद को स्थापित करने के राह पर है। जुलूस में सैकड़ों माले कार्यकर्ता , सफाईकर्मी, डुमरांव के नागरिक मौजूद रहे। डुमरांव नगर सचिव कृष्णा राम, माले नेता नीरज यादव , छविनाथ पासवान, शंकर तिवारी, भगवान पासवान, वीर उपाध्याय, इनौस नेता शैलेन्द्र पासवान, नासिर हुसैन, नरेंद्र राम , चंदेस , शिवजी राम , राधे श्याम शर्मा, बक्सर टाउन के इनौस नेता गणेश, अंकित आदि मौजूद रहे।