बक्सर पत्रिका :- मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय का संगठन विस्तार गाजीपुर में होने वाला है। बिहार प्रदेश के सचिव डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि रमजान के बाद गाजीपुर संगठन का विस्तार होगा। इसके मुख्य जिला अध्यक्ष डॉ कमाल खान होंगे। राष्ट्रीय टीम के अनुशंसा पर और सभी सदस्यों के आह्वान पर डॉ कमाल खान को जिला अध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय कोरम पूरा करने के बाद टीम द्वारा उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय हर तरह के कार्य को पूरा करते आई है, जिसके बिहार प्रांत के सभी शाखाओं के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी संगठन विस्तार की चर्चा चोरों पर रही है। इसको देखते हुए मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय ने दिल्ली शाहजहांपुर से लेकर सभी जिला स्तर के संगठनों को सूचित करते हुए गाजीपुर में भी नए संगठन का विस्तार होगा। संगठन अपना कार्य धरातल स्तर पर करते आई है।
बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम के स्थान पर डॉ राजेश कुमार सिंह अगले सत्र से जिला अध्यक्ष होंगे। पौधारोपण से राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यक्रमों में हमेशा मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय शानदार भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय स्तर पर हर तरह के पुरस्कार से पुरस्कृत डॉ दिलशाद आलम का कहना है कि लगभग 10 लाख पौधों का पौधा रोपण भी किया जाना है, जिसको लेकर टीम की तैयारी जोर-शोर से है। पर्व की वजह से यह दिनचर्या में दिक्कत आती रहती है और फिर भी यह कार्य को हम लोग पूरा कर लेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रोहित कुमार सिंह सहित महासचिव मुकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ आर के सिंह ने जिला अध्यक्ष गाजीपुर को बधाई दी। वही आरा के जिला अध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय की टीम आरा में भी संगठित है और हर प्रकार के कार्य किया जा रहे हैं।
विज्ञापन |
