Click to Subscribe!

फीट इंडिया मूवमेंट को मिल रहा ग्रामीण युवाओं का साथ


बक्सर पत्रिका / इटाढ़ी :- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विगत वर्ष पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये 'फीट इंडिया मूवमेंट' वर्तमान में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। अब ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी इसमे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। प्रखंड क्षेत्र के बड़कागाँव में नेहरू युवा केन्द्र बक्सर से संबद्धता प्राप्त स्वामी विवेकानंद नवयुवक क्लब से जुड़े युवा भी अपनी शारीरिक सेहत को बनाये रखने हेतु नियमित व्यायाम सहित अन्य शारीरिक गतिविधियाँ कर रहे है। इस सम्बन्ध में ग्रामीण युवा अमित कुमार ने बताया कि बढ़ते तकनीकी ने जहाँ मनुष्य के जीवन को आसान बना दिया है। वही इसके वजह से शारीरिक गतिविधियां कम हो गई है। अब समय आ गया है कि हम फीट इंडिया मूवमेंट के इस मुहिम को सफल बनाते हुए खुद एवं देश की तरक्की में योगदान दे। दौड़ हो या व्यायाम सभी तरह की शारीरिक गतिविधियाँ हमे रोगमुक्त रखने में सहायक होती है। जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा देश तरक्की करेगा। इस अवसर पर किशोर कुमार रंजन कुमार,आदित्य कुमार, निरहू कुमार आदि युवा शामिल थे।