बक्सर पत्रिका / इटाढी :- राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73 वां जन्म दिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। जहां राजपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा राजद नेता रवि रंजन के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया गया। जहां स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित बस्ती में 151 लोगों के बीच भोजन का बना पैकेट बांटी गई। गरीबों ने भोजन पैकेट मिलते गदगद हो गए। वही लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की बधाई भी दी। वहां उपस्थित लोगों ने लालू जी को गरीबों का मसीहा बताया। इस मौके पर मोहित यादव, बबलू यादव, सोनू यादव, मनजीत सिंह, रोहित यादव आदि राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वही राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया।
