Click to Subscribe!

फाउंडेशन के द्वारा बच्चों के बीच किया गया पुस्तक वितरण का कार्यक्रम


बक्सर पत्रिका :- नप डुमरांव क्षेत्र के नया भोजपुर स्थित डॉल्फिन पब्लिक स्कूल में यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डुमराँव नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी इस्लाम अंसारी, वार्ड पार्षद कन्हैया राम, समाजसेवी हरेंद्र पासवान, पैक्स अध्यक्ष मेराज अहमद, बृज बिहारी यादव, अजय यादव, मंटू गोस्वामी, एजाज शेख, शहाबुद्दीन खान और सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।


विज्ञापन


      इस कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर तारिक अख्तर ने कहा कि हमारे विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न होना पड़े। इसलिए, हम सभी को नि:शुल्क नामांकन और नि:शुल्क पुस्तकें प्रदान करते हैं।वहीं प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह, विद्यालय के अभिभावक रशीद अहसन, फ़ैयाज़ अहमद, शिक्षकों में नासिर जमाल , तबरेज़ अहसन ,परवेज खान ,जीशान अहसन, अरक़म हुसैन, रूमान खान, फैजान अहसन, रेहान खान और शिक्षिकाओं में नासरीन खातून, सुमन कुमारी ,वंदना देवी ,शिल्पी कुमारी,शाहिना खातून, सालेहा खातून,प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी,रेशमा खातून,सानिया खातून,फलक खातून आदि उपस्थित थीं।

विज्ञापन